- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sonbhadra: सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश
Sonbhadra: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन दोस्तों की जान गई
Admindelhi1
19 April 2025 3:54 PM IST

x
सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात को चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बेलक्ष निवासी लक्ष्मण गौड़ (20), छोटू गौड़ उर्फ अर्जुन (15) और चंद्रशेखर गौड़ (16) तीनों युवक मोटरसाइकिल से बारात में शामिल होने के लिए वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से कोटा गये थे। नायरा पेट्रोल पंप पटवध के पास चार पहिया वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर से सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Tagsसोनभद्रसड़क हादसेबाइक सवारतीन दोस्तोंमौतSonbhadraroad accidentbike riderthree friendsdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





