उत्तर प्रदेश

Sonbhadra: जंगल में लगी आग कुलडोमरी गांव के सिदहवा टोले तक पहुंची

Admindelhi1
28 March 2025 11:22 AM IST
Sonbhadra: जंगल में लगी आग कुलडोमरी गांव के सिदहवा टोले तक पहुंची
x
"बुझाने में झुलसे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि"

सोनभद्र: अनपरा के सिदहवा जंगल में बृहस्पतिवार सुबह लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुलडोमरी गांव के सिदहवा टोले तक पहुंच गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोला बैसवार ने आग से घर को बचाने के प्रयास में खुद को झुलसा लिया।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

आग बुझाने की कोशिश में भोला बैसवार बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने तुरंत सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई और उन्हें डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

महुआ बीनने के लिए लगाई गई थी आग

घटना के पीछे महुआ बीनने के लिए जंगल में लगाई गई आग को कारण बताया जा रहा है। सूखी पत्तियों और तेज हवाओं की वजह से आग तेजी से फैलकर ग्राम प्रधान के घर तक पहुंच गई।

दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Next Story