उत्तर प्रदेश

Sonbhadra: बेटे ने 'काला जादू' के शक में पिता की हत्या की

Admindelhi1
4 July 2025 6:07 PM IST
Sonbhadra: बेटे ने काला जादू के शक में पिता की हत्या की
x

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में अंधविश्वास के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने 65 वर्षीय पिता की केवल इस संदेह में हत्या कर दी कि वह उस पर और उसकी पत्नी पर 'काला जादू' कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना घोरावल थाना क्षेत्र के खैराही गांव की है। आरोपी का नाम रामजतन है, जिसकी शादी को कई साल हो चुके थे, लेकिन संतान नहीं होने के कारण वह अपने माता-पिता पर काला जादू करने का आरोप लगाता रहता था।

अक्सर होता था विवाद

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के अनुसार, रामजतन का अपने माता-पिता से अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को भी घर में इसी बात को लेकर विवाद हुआ जो इतना बढ़ गया कि रामजतन ने लकड़ी के तख्ते से अपने पिता राजमल पर हमला कर दिया।

घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका

हमले में राजमल गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे रामजतन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story