- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sonbhadra: ओबरा तापीय...
Sonbhadra: ओबरा तापीय संयंत्र में लगी भीषण आग, कई जिलों में अंधेरा

सोनभद्र: जिले की ओबरा तापीय परियोजना के स्विच यार्ड में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिससे परियोजना की 200-200 मेगावाट की दो यूनिट—10वीं और 11वीं—बंद हो गईं। इस हादसे के चलते प्रदेश के कई जिलों में आपातकालीन बिजली कटौती करनी पड़ी।
तापीय परियोजना अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे आग लगी, जो कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर गई। आग की सूचना मिलते ही CISF जवान और फायर विंग मौके पर पहुंच गए और दमकल की छह गाड़ियों की मदद से करीब 10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि इस हादसे में किसी कर्मचारी या आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्राथमिकता यूनिटों को जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जिसे सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।





