उत्तर प्रदेश

Sonbhadra : पति-पत्नी करंट की चपेट में आने से मौत

Tara Tandi
19 July 2024 9:19 AM GMT
Sonbhadra : पति-पत्नी करंट की चपेट में आने से मौत
x
Sonbhadra सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के कोन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पंखे में उतरे कंरट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई। पुलिस सुत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत देवाटन निवासी इद्रीश(32) पुत्र आलम अपने पत्नी नजबुन खातुन (28) वर्ष और तीन बच्चियों के साथ रहता था।
शुक्रवार की सुबह पत्नी नजबुन खातुन अपने घर की पोताई का कार्य करते समय पंखे को हटाने गई तभी एकाएक कंरट की चपेट में आ गई और छटपटाने लगी। पास में सो रहा पति इद्रीश जब अपने पत्नी को देखा तो वो भी बचाने के लिए आया और कंरट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद पुरे गांव में कोहराम मच गया। दंपती की मौत के बाद तीन छोटी बच्चियां अनाथ हो गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story