उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में है 150 करोड़ साल पुराना फॉसिल्स पार्क

HARRY
27 Jun 2023 2:36 PM GMT
सोनभद्र में है 150 करोड़ साल पुराना फॉसिल्स पार्क
x
उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सलखन गांव के पास स्थित 'सलखन फासिल्स पार्क' विश्व प्रसिद्ध है। यह फासिल्स पार्क 150 करोड़ वर्ष से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है। इस फॉसिल्स पार्क की खासियत यह है कि, जहां विश्व के सबसे प्राचीन फॉसिल्स हैं और यहां फासिल्स 5 एकड़ के बड़े क्षेत्र में मौजूद हैं। देश- विदेश के भू-वैज्ञानिक जहां अध्ययन के लिए अक्सर आते हैं।
कार्बन डेटिंग के माध्यम से इस पार्क की प्राचीनता प्रमाणित की गई है। स्थानीय लोगों और इतिहासकारों का कहना है कि यदि इस फासिल्स पार्क का प्रचार प्रसार किया जाए तो यह विश्व के पर्यटन की नक्शे पर आ सकता है।
वहीं, सोनभद्र जिले के इतिहासकार दीपक केसरवानी ने बताया कि ये प्राचीन जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के फासिल्स हैं। इनकी उम्र 150 करोड़ वर्ष से भी अधिक है। ये फासिल्स सोनभद्र के सलखन के 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले हुए है। सबसे पहले वर्ष 2000 में सोनभद्र के तत्कालीन जिलाधिकारी भगवान शंकर ने इसका संरक्षण कराया था। धीरे-धीरे यह लोगों की नजर में आया। कभी यह क्षेत्र समुद्र में डूबा हुआ था।
बीरबल साहनी पुरावनस्पति विज्ञान संस्थान लखनऊ की टीम भी यहां दौरा कर चुकी है, और देश-विदेश की वैज्ञानिकों की टीम जहां अध्ययन के लिए आती रहती है। अगर इस स्थान का ठीक से विकास किया जाए तो सोनभद्र न सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में उभरेगा, बल्कि यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
Next Story