- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sonbhadra: गैस टैंकर...
उत्तर प्रदेश
Sonbhadra: गैस टैंकर से करोड़ों की विदेशी शराब बरामद
Admindelhi1
31 March 2025 2:47 PM IST

x
"चालक गिरफ्तार"
सोनभद्र: जिले में पुलिस ने शनिवार देर रात एक गैस टैंकर से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, टैंकर से कुल 898 पेटियां मिलीं, जिनमें 10,776 बोतलें भरी हुई थीं। बरामद शराब की कुल मात्रा 80,006.4 लीटर है, जिसकी कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि टैंकर चालक से पूछताछ में पता चला कि यह शराब पंजाब के जालंधर से झारखंड के रांची ले जाई जा रही थी। पुलिस ने राजस्थान के बालोतरा जिले के निवासी चालक जगमाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Tagsसोनभद्रउत्तर प्रदेशगैस टैंकरकरोड़ोंविदेशीशराबबरामदपुलिसबड़ी कार्रवाईचालकगिरफ्तारSonbhadraUttar Pradeshgas tankercroresforeignliquorrecoveredpolicebig actiondriverarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





