उत्तर प्रदेश

Sonbhadra: एटीएस की कार्रवाई में इनामी नक्सली गिरफ्तार

Admindelhi1
24 Sept 2025 3:40 PM IST
Sonbhadra: एटीएस की कार्रवाई में इनामी नक्सली गिरफ्तार
x

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने झारखंड के कुख्यात नक्सली और पांच लाख रुपये के इनामी उमेश खरवार उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर को सोनभद्र जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार की शाम झारखंड की सीमा से सटे इलाके से पकड़ा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 14 सितंबर को पलामू में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में उमेश खरवार भी मौजूद था, लेकिन वह मौके से भागने में सफल हो गया था।

उन्होंने बताया कि झारखंड एटीएस को सूचना मिली थी कि खरवार उत्तर प्रदेश में कहीं छिपा है। इस इनपुट को यूपी एटीएस के साथ साझा किया गया। इसके बाद मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर उसे सोनभद्र जिले के झारखंड सीमा से सटे एक गांव से धर दबोचा गया।

Next Story