उत्तर प्रदेश

रिश्ते हुए शर्मसार, एक हजार रुपये के लिए बेटे ने की मां की हत्या

jantaserishta.com
29 April 2022 2:32 PM IST
रिश्ते हुए शर्मसार, एक हजार रुपये के लिए बेटे ने की मां की हत्या
x

रायबरेली: वक्त का बदलाव देखिए... बदलते वक्त में बेटे ने अपनी ही मां को महज एक हजार रुपये ना देने के कारण मार डाला. कुछ ऐसा ही मामला रायबरेली में देखने को मिला, जब एक सास को बहू के सीटी स्कैन का पैसा न देने पर मौत की सजा मिली. महिला को उसके बेटे ने ही मौत के घाट उतार दिया.

मामला गुबख्शगंज थाना इलाके के पोरई गांव का है. यहां बलवंत साहू की विधवा गौरी साहू अपने पुत्र और बहू के साथ रहती है. बहू को पिछले कुछ दिनों से सिर में चक्कर आने की शिकायत थी. बेटे नीरज साहू ने अपनी मां से पत्नी का सीटी स्कैन कराने के लिए 1000 रुपये की मांग की थी. मां ने पैसा अगले दिन देने की बात कही तो नीरज को गुस्सा आ गया.
नीरज ने गुस्से में ही घर के भीतर पड़े कुदाल से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. सिर पर लगी चोट से मां गौरी साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस बीच मौका पाकर नीरज फरार हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस मामले में सीओ महिपाल पाठक ने कहा, 'उरई गांव में गौरी साहू (55 वर्ष) पर उनके ही बेटे नीरज साहू ने फरसा यानी कुदाल से सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई. पंचायतनामा भर कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story