उत्तर प्रदेश

ससुराल में आए दामाद ने पत्नी के बाद गोली मारी,दामाद की मौत

Tara Tandi
16 April 2024 9:26 AM GMT
ससुराल में आए दामाद ने पत्नी के बाद गोली मारी,दामाद की  मौत
x
आगरा : फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में ससुराल में आए दामाद ने पहले पत्नी फिर खुद को गोली मार ली थी। दोनों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया था। इलाज के दौरान दामाद की मौत हो गई, वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के पिता (ससुर) की तहरीर पर पुलिस ने दामाद सहित तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
गांव खेड़ा गनेशपुर निवासी वर्षा की शादी करीब दस साल पहले आगरा एत्माददौला क्षेत्र के निवासी रवि से हुई थी। पिछले कुछ महीनों से उसकी तबियत खराब रहने लगी तो मायके वाले उसे ससुराल ले आए थे। यहां वे उसका उपचार करा रहे थे।
करीब दो महीने बीतने के बाद शनिवार को पति रवि उसको लेने के लिए अपनी ससुराल आया था। यहां आने के बाद वह कमरे में बैठा था और पत्नी चाय बना रही थी। पति ने उससे ससुराल चलने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। पति इसी बात से नाराज हो गया।
पति ने कमरा बंद कर पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मार ली। सोमवार को युवक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता विमल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि पोलदी नगर निवासी रवि के साथ पुत्री वर्षा का विवाह किया था। शनिवार रात रवि उसकी मां शीला देवी और भाई विष्णु बेटी की विदा कराने आए थे। रविवार सुबह सात बजे बेटी और दामाद में विवाद हो गया तो उसने बेटी के सिर में और अपने हाथ में गोली मार ली। थाना प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
Next Story