- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- किरायेदार बना दामाद,...
उत्तर प्रदेश
किरायेदार बना दामाद, फिर निकला दरिंदा – बेटी की हत्या से सनसनी
Saba Naaz
25 Jun 2025 5:13 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : पहले पति की मौत के बाद से रेखा ने बेटी सिमरन के सहारे जिंदगी के सपने बुने थे। मां-बेटी साथ में खुश थीं। जीवन यापन के लिए मकान का कुछ हिस्सा किराये पर दे रखा था।
इसी से दोनों का गुजर बसर हो रहा थी। फिर एक दिन विकास चंद्र पांडेय किरायेदार बनकर रेखा के घर में आया। उसके आने के बाद से मां-बेटी की जिंदगी में उथलपुथल मच गई। रेखा ने बताया कि वर्ष 2022 में विकास किराये पर कमरा लेने के लिए आया था। तब वह ई रिक्शा चलाता था। घर में रहने के दौरान विकास मां-बेटी से घुल मिल गया। रेखा की बहन सुनैना के मुताबिक विकास ने रेखा को प्रेम जाल में फंसा लिया, जिसके लिए उन्होंने रेखा को समझाया भी।
सुनैना के अनुसार उन्हें शुरू से लगता था कि विकास ठीक आदमी नहीं और उसकी नजर प्रॉपर्टी पर है। हालांकि, रेखा ने विकास से शादी कर ली। इसका सिमरन ने भी विरोध किया। उसे रेखा ने किसी तरह समझा लिया। शादी के बाद विकास घर का मालिक बन बैठा। अन्य किरायेदारों से किराया वसूलना शुरू कर दिया। किराये के रुपयों को लेकर रेखा और विकास से आए दिन झगड़ा होता था।
विकास ने मकान में हर जगह कैमरे लगवा दिए थे, जिनसे वह मां-बेटी पर नजर रखता था। वह रेखा व सिमरन पर बंदिशें भी लगाता था। दोनों को जल्दी घर से नहीं निकलने नहीं देता था। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रेखा का रोकर बुरा हाल था। बिलखते हुए कहा कि जिसपर भरोसा जताया था उसी ने बिटिया की जान ले ली। विकास के मन में सिमरन के प्रति इतनी नफरत थी कि उसने हत्या के बाद 20 से ज्यादा लातें उसके शरीर पर मारीं।
Tagsकिरायेदारदामादहत्याtenantson in lawmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





