- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अब तक 4 लोगों की मौत,...
उत्तर प्रदेश
अब तक 4 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक गाजियाबाद सिलेंडर ब्लास्ट
Admin4
5 Oct 2022 6:16 PM GMT

x
जिले के लोनी इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है। सभी चार मरने वाले एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। जबकि 2 लोगों की हालत नाजुक है।
मरने वालों में घर के मालिक मुनीर का बेटा मुज्जसर, बहू रुकैय्या (24), पोती इनायत (10 महीना) और बेटी सानिया (15 साल) शामिल हैं। शबनूर, बेबी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अफसर पहुंच गए हैं। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसके लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar
Next Story