उत्तर प्रदेश

ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही को सांप ने काटा, हालत बिगड़ी

Admin4
18 Aug 2023 2:29 PM GMT
ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही को सांप ने काटा, हालत बिगड़ी
x
स्वार (रामपुर)। मिलकखानम थाने में महिला डेस्क पर ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला सिपाही को उचित उपचार के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
नोएडा निवासी महिला सिपाही काजल की तैनाती तहसील क्षेत्र के मिलकखानम थाने मे महिला डेस्क पर है। गुरुवार की रात महिला सिपाही महिला डेस्क पर ड्यूटी कर रही थी कि इस दौरान महिला डेस्क के केबिन में अचानक सांप घुस गया और सांप ने महिला सिपाही को काट लिया। इस पर महिला की हालत बिगड़ने लगी।
महिला सिपाही की हालत बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों मे हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने महिला सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला सिपाही की हालत नाजुक देख जिला मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Next Story