उत्तर प्रदेश

फसल काट रहे किसान को सांप ने काटा, हुई मौत

Admin Delhi 1
13 March 2023 12:51 PM GMT
फसल काट रहे किसान को सांप ने काटा, हुई मौत
x

झुंझुनूं न्यूज: झुंझुनूं के दुदिया गांव में रविवार की दोपहर खेत में लावणी कर रहे किसान को जहरीले सांप ने काट लिया. इसके बाद परिजन किसान को झुंझुनूं के सरकारी बीडीके अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे महिपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12 बजे उसका चाचा महावीर प्रसाद (44) पुत्र नोरंग राम जाति का जाट अपने खेत में कटाई का काम कर रहा था.

इस दौरान एक जहरीला सांप निकला और अचानक उसके चाचा को डस लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ी तो बीडीके अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही गुड़ागौड़जी थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई।

परिजनों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मृतक के भतीजे महावीर की ओर से गुढागौड़जी पुलिस को रिपोर्ट दी गयी है. इस दौरान मृतक के साथ गए ग्रामीणों ने बताया कि महावीर परिवार में इकलौता कमाने वाला सदस्य था. पूरा परिवार कृषि मजदूरी पर निर्भर है।

Next Story