उत्तर प्रदेश

सांप और नेवले की जमकर हुई लड़ाई, लोगों का लगा जमावड़ा, VIDEO में देखें किसकी हुई हार?

jantaserishta.com
15 Dec 2020 3:57 PM IST
सांप और नेवले की जमकर हुई लड़ाई, लोगों का लगा जमावड़ा, VIDEO में देखें किसकी हुई हार?
x

सांप और नेवले की दुश्मनी बहुत पुरानी है. हमसब ने अपने बचपन में ऐसी कहानियां खूब सुनी हैं. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रविवार दोपहर को लोगों को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब एक आठ फ़ीट लंबे सांप को देखकर एक नेवला उससे भिड़ गया. सांप और नेवले की उसके बाद जमकर लड़ाई हुई.

काफी देर चली लड़ाई में आखिर नेवला, आठ फ़ीट के सांप पर भारी पड़ा और सांप किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग पाया. नेवले ने सांप को पस्‍त कर द‍िया था.
दरअसल, मिट्टी के ढेर पर आराम कर रहे एक सांप पर जंगल से आए एक नेवले की नजर पड़ गई तो उसकी जानी दुश्मनी जाग गई और इसके बाद नेवले ने तुरंत झपट्टा मारकर सांप का मुंह पकड़ लिया.
काफी देर तक दोनों के बीच लड़ाई हुई और अंत में नेवला ही सांप पर भारी पड़ा और आठ फ़ीट लम्बे सांप को आधे फ़ीट के नेवले के सामने भागना ही पड़ा.
सांप और नेवले की लड़ाई देखने के लिए सड़क पर लोगों का मजमा लगा रहा. इस दौरान सांप नेवले की लड़ाई देख लोगों की सांसें भी थमी रहीं. सड़क के किनारे हुई इन पुराने जानी दुश्मनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story