उत्तर प्रदेश

यूपी के 1060 राजकीय विद्यालयों में लगेंगी स्मार्ट क्लास, मिलेंगी ये सुविधाएं

Sarita
15 Aug 2022 9:22 AM IST
Smart class will be set up in 1060 state schools of UP, these facilities will be available
x

फाइल फोटो 

प्रदेशभर के 1060 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास लगेंगी। छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की बेहतर सुविधा देने के मकसद से यह पहल की गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेशभर के 1060 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास लगेंगी। छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की बेहतर सुविधा देने के मकसद से यह पहल की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की दो अगस्त को हुई बैठक में फैसला हुआ।

प्रदेशभर के 1060 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास लगेंगी। छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन की बेहतर सुविधा देने के मकसद से यह पहल की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की दो अगस्त को हुई बैठक में स्कूलों में छह महीने में स्मार्ट क्लास स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में एक फर्म को टेंडर दिया गया था जो कि निरस्त हो गया है। अब नए सिरे से टेंडर की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को वाईफाई सुविधा से लैस किया जा रहा है। ऐसा करने के बाद यहां स्मार्ट क्लासेज शुरू करने की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार 2500 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की स्थापना हो रही है। पहले चरण में 1060 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की जाएंगी। इसके लिए छह माह का वक्त दिया गया है। शासन ने इसके लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं और कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
217 राजकीय विद्यालयों में विज्ञान लैब भी बनेंगी
बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने के उद्देश्य से 217 राजकीय इंटर कॉलेजों में विज्ञान लैब भी स्थापित होगी। प्रयागराज में इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज शंकरगढ़, नारी-बारी, धनुपुर, हंडिया और फूलपुर को चुना गया है। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का काम देख रहे विनय ने बताया कि इन पांच स्कूलों में कुल नौ लैब स्थापित होंगी। प्रत्येक लैब के लिए 14.5 लाख रुपये का बजट मिला है। 13.5 लाख रुपये से लैब का निर्माण और एक लाख रुपये से उपकरण लिए जाएंगे।
1070 स्कूलों को सोलर पैनल को तोहफा
सरकार ने स्कूलों को हरित ऊर्जा से जगमग करने का निर्णय लिया है। कुल 1070 स्कूलों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर हो चुका है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) से पत्राचार चल रहा है।

Next Story