उत्तर प्रदेश

सपा कार्यकर्ता जिंदाबाद मुर्दाबाद के लगाए नारे, चुनाव लड़ने का अधिकार सैफई कुनबे के पास: राकेश त्रिपाठी

Shantanu Roy
10 Nov 2022 10:41 AM GMT
सपा कार्यकर्ता जिंदाबाद मुर्दाबाद के लगाए नारे, चुनाव लड़ने का अधिकार सैफई कुनबे के पास: राकेश त्रिपाठी
x
बड़ी खबर
लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता केवल जिंदाबाद मुर्दाबाद नारे लगाने के लिए बचे हैं। समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे के पास है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से कोई भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा वह जीत हासिल करेगा। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मैनपुरी में इस बार कमल खिलेगा।
उन्होंने इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा को जिताने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में सपा ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था, वहां की जानत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी पर भरोसा दिखाते हुए कमल खिलाया है। ऐसे ही मैनपुरी में भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया है, ''समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव - 2022 हेतु डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया है।''मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होना है।
Next Story