- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में आसमानी...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में आसमानी आफत, बिजली गिरने से दो की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
16 Jun 2025 12:56 PM IST

x
Bareilly बरेली । बहेड़ी और भोजीपुरा में आकाशीय बिजली गिरने से रविवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहेड़ी के गांव सिमरा निवासी 22 वर्षीय फरदीन अंसारी बाइक से रविवार सुबह 7:30 बजे किसी काम से घर से बाहर निकला था और गांव लालू नगला होते हुए मिर्जापुर रंजीत पुल के पास पहुंचा, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पुल के पास एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग उसकी मदद करने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं भोजीपुरा के गांव जटौआ निवासी दुर्गा प्रसाद (25) रविवार सुबह 5:30 बजे घर से शौच के लिए गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव गांव के पास ही एक निर्माणाधीन राइस मिल की बाउंड्रीवॉल के पास पड़ा मिला। मृतक के पिता मोहन लाल की सूचना पर चौकी इंचार्ज धौराटांडा संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि दुर्गा प्रसाद की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। परिजनों के कहने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
TagsBareilly आसमानी आफतबिजली गिरनेदो दर्दनाक मौतBareilly Sky disasterlightning striketwo painful deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





