उत्तर प्रदेश

सुनसान स्थान पर लूटनेवाले गिरोह के छह शातिर बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

Admin2
9 Aug 2022 4:17 AM GMT
सुनसान स्थान पर लूटनेवाले गिरोह के छह शातिर बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रेलवे स्टेशन से यात्रियों को ऑटो में बिठाकर सुनसान स्थान पर लूटनेवाले गिरोह के छह शातिर बदमाशों को कैंट पुलिस ने रविवार रात डेढ़ बजे अनौला के पास से गिरफ्तार किया है। डीसीपी वरुणा आरती सिंह ने सोमवार को इसका खुलासा किया। बीते दिनों दो यात्रियों को गिरोह ने शिकार बनाया था।गिरफ्तार बदमाशों में शिवपुर के कांशी राम आवास का मनीष कुमार धरिकार, विजय सिंह, आशीष साहनी, रिंकू कुमार, अनिल कुमार चौरसिया और रवि भारती है। आरोपितों के पास से दो ऑटो, नौ मोबाइल, 13150 रुपये, लाठी, जेवर का टुकड़ा और गांजा बरामद हुआ। अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता के बारे में पता किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील कुमार गौड़, हिमांशु त्रिपाठी, विनोद कुमार मिश्रा, विवेक सिंह, राजकुमार पांडेय, राजकुमार आदि थे।

source-hindustan


Next Story