- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP के फर्रुखाबाद में...
UP के फर्रुखाबाद में गंगा स्नान करते समय छह लोग डूबे, पांच की मौत; एक को बचाया

Farrukhabad.फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर भीड़ के चलते गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद लोग निर्देशों की अनदेखी कर गंगा के गहरे पानी में चले गए। इनमें अधिकांश युवा और किशोर थे। इसके चलते जिले में अलग-अलग घाटों पर गंगा स्नान कर रहे छह लोग गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। इनमें एक किशोर समेत पांच की मौत हो गई और एक युवक को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया। इन घटनाओं के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।गंगा में डूबे युवक का शव बाहर निकालते ही परिजनों में कोहरामदशहरा पर गंगा स्नान कर रहा युवक अचानक गहरे पानी में चला गया।
खबर लगते ही परिजन और आसपास के अन्य लोग एकत्र हो गए। पांचालघाट के सोता बहादुरपुर गांव से गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बाहर निकाल लिया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी अजय पाल यादव का 21 वर्षीय पुत्र विनय उर्फ दीवान सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव सुंदरपुर कटरी के सामने गंगा स्नान करने गया था।वह अचानक गहरे पानी में चला गया।वहां अन्य लोग भी गंगा स्नान कर रहे थे।





