उत्तर प्रदेश

छह लड़के तालाब में डूबे, दो की गई जान

Kajal Dubey
26 July 2022 4:14 PM GMT
छह लड़के तालाब में डूबे, दो की गई जान
x
पढ़े पूरी खबर
संभल में धान की रोपाई करने गए छह लड़के तालाब में नहाते समय डूब गए। इसमें चार को बचा लिया गया लेकिन दो की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। बालकों के शव घर पहुंचे तो ग्रामीणों का तांता लग गया। मंगलवार दोपहर धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी ताराचंद्र और दिनीराम के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। दोपहर तीन बजे करीब धान की रोपाई करने गए लड़के नजदीक स्थित तालाब में नहाने के लिए घुस गए। इसमें ताराचंद्र का (11) वर्षीय बेटा भानू, दिनीराम का (10) वर्षीय बेटा पवन उर्फ छोटे, 12 वर्षीय गुड्डू, 13 वर्षीय अखिलेश और गांव निवासी धर्मेंद्र व मोहरपाल शामिल थे।
लड़के तालाब में नहाते समय डूबने लगे तो तालाब के बाहर खड़ा इनके साथी प्रशांत ने देखा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन-फानन गुड्डू, अखिलेश, धर्मेंद्र और मोहरपाल को बचा लिया लेकिन भानू और पवन की डूबने से मौत हो गई। भानू के पिता ताराचंद्र ने बताया कि उनका बेटा और भतीजे पवन की डूबने से मौत हुई है। बताया कि वह धान की रोपाई के लिए बच्चों को खेत पर ले गए थे। इसमें उनके बेटे और भतीजे भी थे। तालाब में नहाते समय हादसे का शिकार हो गए।
Next Story