- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बच्चों की खरीद-फरोख्त...
![बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाली चार महिला समेत छह गिरफ्तार बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाली चार महिला समेत छह गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/09/3396765--copy.webp)
x
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बच्चा तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। चार महिलाओं समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनके कब्जे से पांच दिन का नवजात शिशु भी बरामद हुआ है।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया, पुलिस ने राधा गोविन्द कालेज चंदौसी रोड पर स्थित आम के बाग के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार महिलाएं और दो पुरुष भी हैं। इनमें शबनम और उसका पति मोहम्मद यूनुस बढ़ई, गीता रानी सैनी, नीतू और साजिया व गौरव कुमार हैं। इसमें गीता अविवाहित हैं। सभी लाेग सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
शबनम और उसका पति विश्वास दूध डेरी के पास हिमगिरी काॅलोनी में रहते हैं। गीता चंद्रनगर की है। नीतू पत्नी अश्वनी हरथला में समाज कल्याण कार्यालय के सामने रहती है, जबकि साजिया पुत्री लाड़ले पठान कांशीराम कालोनी की है। अभियुक्त गौरव आदर्श कॉलोनी में शिव मंदिर के पास का रहने वाला है। थाना मैनाठेर में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम-2015 व अन्य आइपीसी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में दरोगा उम्मेद सिंह पोसवाल, कामिनी, कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, राजकुमार, धीरज सिंह, गौरव कुमार, शैलेंद्र कुमार व बबिता शामिल रहे हैं।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़बच्चोंचार महिलादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story