उत्तर प्रदेश

जमीन पर बैठकर विकलांग की समस्या सुनी, हाथों से चप्पल पहनाई प्रियंका गांधी, नोएडा में की डोर-टू-डोर कैंपेन

Kunti Dhruw
31 Jan 2022 7:06 PM GMT
जमीन पर बैठकर विकलांग की समस्या सुनी, हाथों से चप्पल पहनाई प्रियंका गांधी, नोएडा में की डोर-टू-डोर कैंपेन
x
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को नोएडा में डोर-टू-डोर कैंपेन किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को नोएडा में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। उन्होंने शहर के काली माता मंदिर से नोएडा विधानसभा क्षेत्र में अपने घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत की और कहा कि कि पार्टी प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे मौजूदा विधायक पंकज सिंह को हरा देंगी।


प्रियंका ने सेक्टर 8 की झुग्गियों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक विकलांग युवक की समस्याएं सुनीं। इस दौरान युवक की चप्पल छूट गई तो उन्होंने खुद चप्पलें उठाईं और युवक को पहना दीं। इसका वीडियो भी कांग्रेस ने शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने एक दिव्यांग युवक की समस्याएं सुनकर नोट कीं। कांग्रेस नेता ने यहां आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया।प्रियंका ने कहा कि हां, मैं मंदिर गई, लोगों से बात की।
कांग्रेस ने इस चुनाव में पंखुड़ी पाठक को उतारा है। वह शहर की बेटी है जो लोगों से जुड़ी हुई है। मौजूदा विधायक पंकज सिंह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कभी नहीं देखे गए। सिर्फ उनके पोस्टर नजर आ रहे हैं। लोगों के सामने समस्याएं हैं और कांग्रेस उनका समाधान करना चाहती है। चुनाव में पंखुड़ी पाठक मौजूदा विधायक पंकज सिंह को हराएंगी।


Next Story