उत्तर प्रदेश

Sitapur: ऑफिस में हंगामा, हेडमास्टर ने तोड़ा मोबाइल और अभिलेख

Admindelhi1
24 Sept 2025 3:27 PM IST
Sitapur: ऑफिस में हंगामा, हेडमास्टर ने तोड़ा मोबाइल और अभिलेख
x

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को महमूदाबाद शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नदवा के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अखिलेश प्रताप सिंह पर उनके ही कार्यालय में बेल्ट से हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने बीएसए का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और मेज पर रखे सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए।

सूत्रों के अनुसार, बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किसी मामले की सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाया था। यहां दोबारा गलती न करने की चेतावनी मिलने पर प्रधानाध्यापक भड़क गए और गाली-गलौज करने के बाद बेल्ट से प्रहार कर दिया।

मौके पर मौजूद लिपिक प्रेम शंकर मौर्या ने बीचबचाव की कोशिश की तो प्रधानाध्यापक ने उनके साथ भी हाथापाई की। हंगामा सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीएसए की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, सरकारी अभिलेख फाड़ने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, बीएसए ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

Next Story