- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sitapur : बकरी चराने...
उत्तर प्रदेश
Sitapur : बकरी चराने गए बुजुर्ग का शव चार दिन बाद नहर में मिला
Saba Naaz
26 Jun 2025 3:53 PM IST

x
Sitapur सीतापुर : इमलिया सुल्तानपुर। क्षेत्र के सहादतनगर निवासी बुजुर्ग चार दिन पहले बकरी चराने घर से निकले थे। देर शाम तक जब वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश की।
रविवार को नहर के किनारे उनका चश्मा, अंगौछा व डंडा मिला था। बुधवार को पारा गांव के पास नहर में उनका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहादतनगर निवासी मिश्री लाल (70) रविवार को गांव के पश्चिम नहर के किनारे बकरी चराने गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। नहर के किनारे उनका चश्मा, अंगौछा व डंडा पड़ा मिला था।
परिजनों को आशंका हुई कि वह कहीं चले गए हैं। इसके बाद थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी। आसपास के गन्ने के खेतों में ड्रोन कैमरे से उनकी तलाश की गई। साथ ही नहर का पानी बंद करवाकर पुलिस ने तलाश करवाई। बुधवार सुबह सहादतनगर से करीब छह किमी दूर पारा गांव के निकट मिश्री लाल का शव नहर में उतराता हुआ दिखा। शव मिलने की सूचना पाकर सहादतनगर निवासी मुन्ना लाल भी मौके पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष इमलिया सुल्तानपुर श्यामू कनौजिया ने बताया कि मिश्री लाल रविवार को बकरी चराने गए थे। नहर के किनारे लगे पेड़ के किनारे बैठा थे, अचानक गिर गए। काफी तलाशा गया मगर पता नहीं चला था। बुधवार को पारा के निकट नहर में शव उतराता हुआ मिला। मुन्नालाल ने बताया कि उनके पिता काफी बुजुर्ग थे। वह नहर में कैसे गिर गए, इसकी जांच होनी चाहिए। पिता को ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाशा गया था। चार दिन से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
Tagsबकरीबुजुर्गशवGoatold mancarcassजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





