- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sitapur: दयाशंकर पटेल...
Sitapur: दयाशंकर पटेल महाविद्यालय में रोजगार मेले की तैयारियां पूरी

सीतापुर: महोली इलाके के साथ साथ ग्रामीण अंचल के युवाओ के लिऐ रोजगार का अवसर खुलने वाला है।हजारो की संख्या में बेरोजगार युवको के लिऐ जुलाई महीना मुफीद समझा जा रहा है। इसको लेकर स्व दयाशंकर पटेल महाविद्यालय ने रोजगार के साधन बनने की पहल शुरू कर एक बड़े रोजगार मेले के आयोजन की तैयारियां की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अखिलेश पांडे की माने तो गुरूवार 17 जुलाई को देश की नामचीन कंपनिया महाविद्यालय में आयेंगी जो युवाओं को अच्छे स्केल पर रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक साबित होगी। उन्होने बताया इसके पूर्व युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होगा। पोर्टल पर न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल है तथा 18 से 40 वर्ष के युवा रोजगार मेले में अपने भविष्य को लेकर भाग ले सकते हैं।
एक दिवसीय वृहद मेले को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक चलाया जायेगा। महाविद्यालय के संचालक एडवोकेट शेर सिंह ने बताया क्षेत्र के युवाओं की बेरोजगारी को देखते हुऐ नामी गिरामी कंपनियो से संपर्क साधा गया है जो हजारो की संख्या में युवाओ को रोजगार देने के प्रतिबद्ध हैं। श्री सिंह ने कहा जब हमारे क्षेत्र का युवा रोजगार परक होगा तो शिक्षा का क्षेत्र बढ़ेगा। उन्होने युवाओ के भविष्य की मंगलकामना करते हुऐ ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं का रोजगार मेले में शरीक होने की अपील की। महाविद्यालय के लेक्चरर डा.अनुराग अवस्थी ने 17 जुलाई को होने वाले वृहद मेले को लेकर हर स्तर की तैयारियों को मुक्कमल कर लिया गया है उन्होंने कहा विद्यालय के लिऐ हर्ष की बात होगी क्षेत्र के युवाओ का भविष्य व जीवन स्तर सुधरेगा।





