उत्तर प्रदेश

Sitapur: खेलते समय गहरे पानी में डूबे चार बच्चे

Admindelhi1
24 Sept 2025 3:32 PM IST
Sitapur: खेलते समय गहरे पानी में डूबे चार बच्चे
x
एक की जान बची

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर तहसील क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पसुरा बेलवा गांव में गहरे पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के पसुरा बेलवा गांव के बाहर बाढ़ का पानी जमा था। गांव की सबा (13) पुत्री जहीर खां, पवन (12) पुत्र पप्पू, विकास (12) पुत्र श्यामू और मोहिनी (14) पुत्री संतोष वहां खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे भरे गहरे पानी में सबसे पहले सबा फिसलकर गिर गई।

सबा को बचाने के लिए पवन, विकास और फिर मोहिनी भी पानी में कूद गईं। देखते ही देखते चारों बच्चे डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और किसी तरह सभी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक सबा, पवन और विकास की मौत हो चुकी थी। मोहिनी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को बाढ़ के गहरे पानी के पास न जाने की सलाह दी है।

Next Story