उत्तर प्रदेश

सीतापुर: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Bharti Sahu 2
18 Sept 2024 10:37 AM IST
सीतापुर: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
x
सीतापुर: महोली कोतवाली क्षेत्र के नेवादा निवासी हरीशंकर (28) पुत्र मुन्नालाल अपने घर से करदेव बाबा के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हाईवे पर हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार कई फीट उछलकर दूर जा गिरा। हादसा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल हरीशंकर को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इलाज से पहले ही मजदूर की मौत हो गई।
Next Story