- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sitapur: नदी में डूबने...
उत्तर प्रदेश
Sitapur: नदी में डूबने से तीन की मौत, तीन गंभीर कई लापता
Tara Tandi
15 March 2025 2:50 PM IST

x
Sitapur सीतापुर। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा परिवार शारदा नदी में नाव पलटने से हादसे का शिकार हो गया। तीन की मौत हो गई, तीन की हालत गंभीर है। कुछ लोग लापता भी है। जिनकी तलाश में पुलिस और प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।
तंबौर थानाक्षेत्र के रतनगंज निवासी दिनेश गुप्ता की मौत एक दिन पहले तालाब में डूबकर हो गई थी। मृतक के शव को लेकर परिजन और इलाके के लोग नाव से शारदा नदी को पार कर रहे थे। बताते हैं कि अधिक भार होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई। नदी के एक छोर पर खड़े कुछ ग्रामीण जमा हो गए। अफराफरी के बीच एक-एक कर छह लोगों को निकाला जा सका, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां खुशबू पत्नी नीरज, संजय पुत्र जगदीश और 13 वर्षीय कुमकुम को मृत घोषित कर दिया गया। तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। जिला प्रशासन और आसपास थानों की पुलिस पहुंच गई है।
TagsSitapur नदी डूबनेतीन मौततीन गंभीर कई लापताSitapur river drowningthree deadthree seriousmany missingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





