उत्तर प्रदेश

Sirohi: किसान पंजीकरण में सिरोही जिला राज्य में दूसरे स्थान पर

Admindelhi1
28 March 2025 1:02 PM IST
Sirohi: किसान पंजीकरण में सिरोही जिला राज्य में दूसरे स्थान पर
x
"फार्मर रजिस्ट्री में 81.92% के साथ जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर"

सिरोही: किसान पंजीकरण में सिरोही जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिले में 65,965 पीएम किसान लाभार्थियों के सापेक्ष 54,069 किसान पंजीकृत हैं, जो लक्ष्य का 81.92 प्रतिशत है। 24 मार्च 2025 को प्रकाशित समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर सिरोही जिला राज्य स्तरीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आया है। जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, भारत सरकार की एग्रीस्टेक योजना के तहत जिले में 5 फरवरी से किसान पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तर से प्राप्त 24 मार्च की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में 65,965 पीएम किसान लाभार्थियों के सापेक्ष 54,069 (81.92 प्रतिशत) किसान पंजीकृत हैं।

जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि उपखण्ड अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है कि किसान रजिस्ट्री शिविर कार्यक्रम वर्तमान में अंतिम चरण में है। इस माह के अंतिम सप्ताह में शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए घर-घर संपर्क आवश्यक है।

इसके लिए ई-केवाईसी के लिए ग्राम विकास अधिकारियों, भूमि सत्यापन के लिए पंचायत कनिष्ठ सहायकों और पटवारियों की पंचायतवार संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन टीमों को घर-घर जाकर उन किसानों का पंजीकरण करने का काम सौंपा गया है जो अभी तक किसान पंजीकरण से वंचित हैं।

Next Story