उत्तर प्रदेश

चांदी के रेट घटे, जाने आज के दाम

Admin2
5 Aug 2022 10:06 AM GMT
चांदी के रेट घटे, जाने आज के दाम
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का दाम 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी 60,200 प्रति किलो रही। कानपुर में 24 कैरेट सोना कल 52,400 का बिका था जबकि चांदी का भाव 59,300 प्रति किलो था। आगरा में 24 कैरेट सोना 52,550 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 59,000 प्रति किलो पर बिकी। गोरखपुर में शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 53,700 जबकि चांदी का भाव 59,000 प्रति किलो था।

मेरठ की बात करें तो सोना 52600 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59,150 रुपये प्रति किलो बिकी है। वहीं बरेली में सोना 52650 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो बिकी है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।
source-hindustan
Next Story