- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- खाटू श्याम मंदिर से...
उत्तर प्रदेश
खाटू श्याम मंदिर से चांदी का मुकुट, नकदी और फोन चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
Saba Naaz
28 Jun 2025 8:43 PM IST

x
Badaun बदायूं : बदायूं में बरेली-मुथरा हाईवे के किनार स्थित खाटू श्याम मंदिर में बृहस्पतिवार रात एक चोर ने चांदी का मुकुट, पांच हजार रुपये की नकदी, आरती व तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिया है। इसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। पुजारी ने घटना की तहरीर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव गिनौरा वाजिदपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी मोहित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह और मंदिर के अन्य सेवादार परिसर में बने कमरों में सो रहे थे। रात में करीब दो बजे एक चोर मंदिर की छत पर चढ़कर सीढ़ियों तक पहुंचा।
इसके बाद चोर दरवाजा तोड़कर मंदिर परिसर के अंदर घुस आया। उस समय मंदिर का गर्भगृह बंद था। इस वजह से चोर ने मंदिर परिसर के अन्य कमरों को खंगाल लिया। जिस कमरे में वह सो रहे थे। चोर ने उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। इसके बाद चोर एक कमरे में रखे तीन मोबाइल फोन, अलमारी में रखी चांदी की आरती, चांदी का मुकुट और पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ली।
घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह वह उठे तो कमरे में अलमारी खुली देख वह हतप्रभ रह गए। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में कई सीसीटीवी कैमरे में लगे हैं। एक कैमरे की फुटेज में चोर दिखाई दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
Tagsखाटू श्याममंदिरमुकुटKhatu Shyamtemplecrownजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





