- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सांपों के खोफ से गांव...

x
बड़ी खबर
बागपत। बागपत के एक गांव में सांपों के खोफ से सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग रात में घरों में सोने और खेतों पर जाने से डर रहे है। साथ ही हवन पूजन के बाद लोगों ने संयुक्त रूप से गांव की सीमाओं पर धार दी। ताकि सांपों से छुटकारा मिल सके। आलम ये ही कि हर घर मे सांप देखा जा रहा है। छुटकारे के लिए आज गांव में हवन पूजन ,सीमाओं पर दूध की धार और कुल देवताओं की पूजा की गई। बल्कि हवन पूजन और तमाम किर्या कलापों के बाद संयुक्त रूप से भंडारे का आयोजन किया गया। कुलदेवता पूजा और भूमिया पूजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया है।
सांपों से आहत ग्रामीणों ने छुटकारा पाने के लिए आज गांव में उपाय किया। गांव में पंडितों ने यज्ञ हवन पूजन किया गया। साथ ही गांव के भूमिया देवताओं से पूजन कर गांव में सुख समृद्धि और विपदा टालने की प्रथना की गई। पंडित ने बताया कि गांव पर विपदा है। जिससे छुटकारा पाने के लिए ये तमाम उपाय किये जा रहे है। आज गांव में किसी के घर खाना नहीं बनेगा। हवन पूजन करने वाले पंडित ने बताया कि गांव में विपदा आयी हुई है। इसलिए हवन पूजन और भूमिया देवताओं को मनाने के लिए प्रर्थना की गई।
Next Story