- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नाम सबसे आगे: योगी...
नाम सबसे आगे: योगी कैबिनेट से बाहर हुए श्रीकांत शर्मा, बनाया जा सकता है UP बीजेपी का नया अध्यक्ष

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नई सरकार बन गई है. नए मंत्रिमंडल का भी गठन हो गया है. योगी 2.O में कई नए चेहरे हैं तो कुछ पुराने चेहरों को सरकार से ब्रेक दिया गया है. सीएम योगी की पहली पारी में मंत्री यूपी के बिजली मंत्री रहे श्रीकांत शर्मा उन चुनिंदा नामों में हैं जिन्हें इस बार सरकार में जगह नहीं मिली है. श्रीकांत शर्मा मुथरा से इस बार विधानसभा चुनाव जीते हैं. श्रीकांत शर्मा को सरकार में तो जगह नहीं मिली लेकिन अब उनके नए रोल के बारे में एक नई चर्चा हो रही है. माना जा रहा है श्रीकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





