उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद:मथुरा की सिविल कोर्ट ने दिया शाही ईदगाह के सर्वे का आदेश,कहा- 20 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपें

Rani Sahu
24 Dec 2022 10:15 AM GMT
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद:मथुरा की सिविल कोर्ट ने दिया शाही ईदगाह के सर्वे का आदेश,कहा- 20 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपें
x
मथुरा : श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में हिंदू पक्ष की याचिका पर सिविल कोर्ट ने अमीन सर्वे का आदेश दिया है। मथुरा कोर्ट ने मथुरा में शाही ईदगाह परिसर का आधिकारिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया। मामले में सुनवाई की अगली तारीख 20 जनवरी, 2023 है।
याचिकाकर्ता शैलेश दुबे ने कहा कि ठाकुर जी की 5,000 साल पुरानी जगह थी जिसमें अवैध रूप से शाही ईदगाह का निर्माण कराया गया। इसमें 1967 में भी मुकदमा दाखिल हुआ था जिसमें एक सोसाइटी का गठन किया गया था,उनके द्वारा समझौता किया गया जो अवैध था। हमने इसे निरस्त किए जाने की मांग की।
साथ ही उन्होने कहा कि न्यायालय ने नोटिस जारी किया है। हमने मौके पर सर्वे रिपोर्ट लिखने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है जिससे कि किसी भी प्रकार का कोई अन्य निर्माण होता है तो उसकी जानकारी न्यायालय के सामने लाई जा सके। इसमें सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 जनवरी तय की गई है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story