- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नगर व क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश
नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
Shantanu Roy
21 Aug 2022 9:00 AM GMT

x
बड़ी खबर
देवबंद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार नगर व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। नगर के मन्दिरों को दुल्हन की तरह से कमेटी के लोगों द्वारा सजाया गया था। देर रात तक मन्दिरों में श्रद्धालूओं की भारी भीड रही। वही पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। नगर के मौहल्ला कायस्थवाडा विष्णू चैक स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में श्री विष्णु भगवान मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से बनाया गया। जिसमें मंदिर में फूलों से सजावट की गई। साथ ही भगवान जी को सुंदर पोशाक से श्रृंगार किया गया। छोटे छोटे बच्चों ने भगवान का सुंदर रूप धारण किया। मंदिर में दर्शन करने के लिये श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। जिसके साथ रात 12 बजे लड्डू गोपाल जी को पंचरत्न स्नान कराते हुये भोग लगाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से नीरज कंसल, अजय टंडन, राकेश सिंघल, विनय बंसल, अजय बंसल, सुनील बंसल, सुरेश तायल, विजय टंडन, अंकुर कंसल, अपर बंसल, नलिन बंसल, राघवेन्द्र कंसल, विक्की प्रजापति, अंश मित्तल, चारवी बंसल, सौम्या तायल, सोनिया, छवि, बबली, दिव्या, रीमा, आयुषी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रितेश बंसल एडवोकेट ने किया। उधर, नगर के नगर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा रुकमणी बल्लभ मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना की गई एवं मंदिर को पुष्प एवं लाइटों की डेकोरेशन से सुसज्जित करते हुए श्री राधा कृष्ण जी के भजनों पर बाल कलाकारों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां देते हुऐ मौजूद श्रद्धालूओं को मन जीत लिया। वही, श्री बाला जी धाम मन्दिर, मन्दिर सहित अनेक मन्दिरों में श्रद्धालूओं की भारी भीड रही और रात्रि. 12 बजे लडडू गोपाल को भोग लगाकर अपना व्रत खोला।
Next Story