उत्तर प्रदेश

Shravasti: शादी समारोह में खुशियों की बहार, 45 जोड़े हुए विवाहित

Admindelhi1
29 Sept 2025 10:06 AM IST
Shravasti: शादी समारोह में खुशियों की बहार, 45 जोड़े हुए विवाहित
x

श्रावस्ती: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ के तहत 45 जोड़ों का कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसका अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा एवं अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं कलश की पूजा कर शुभारम्भ किया। इस दौरान अध्यक्ष एवं अपर जिलाधिकारी ने वर-वधुओं को उपहार भेंट कर उन्हें आर्शीवाद प्रदान किया। योजनान्तर्गत आच्छादित लोगों को उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने की व्यवस्था कराकर समाज में सर्वधर्म-समभाव एवं सामाजिक समरसता के साथ वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये गये हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जन जन के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस योजना के तहत लाभार्थी जोड़ों को 51 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाती थी, जिसे सरकार द्वारा बढ़ाकर 01 लाख कर दी गई है। जनपद के ऐसे गरीब जो अपने निर्धनता के कारण बेटियों का विवाह करने में बहुत कठिनाई उठाते थे, इन्ही सब कठिनाईयों को देखते हुए सरकार ने गरीब बेटियों का विवाह अपने खर्चे पर कर रही है, जो ऐतिहासिक कदम है। यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब किसी गरीब को अपनी बेटी की शादी के लिए चिन्तित नहीं होना पड़ेगा।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे गरीब असहाय व्यक्ति जो गरीबी के कारण अपनी बेटियों के विवाह करने में सक्षम नही है, आर्थिक बाधा के कारण दिक्कत आ रही थी, ऐसे पात्र गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी सरकार खुद कर रही है, जिससे उनके माता-पिता के ऊपर बोझ न पड़ सके है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत आज कुल 45 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जा रहा है। जिसमें विकास खण्ड इकौना के 12 जोड़े, गिलौला के 06 जोड़े, हरिहरपुररानी के 04 जोड़े, जमुनहा के 08, सिरसिया के 10 जोड़े एवं नगर पालिका भिनगा के 05 जोड़े शामिल है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ अमरनाथ यति ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में सम्मिलित होने आये जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम समुझ, परियोजना निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण एवं वर-वधुओं के परिवारीजन उपस्थित रहे।

Next Story