उत्तर प्रदेश

Shravasti: श्रावस्ती में महिलाओं के लिए मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम

Admindelhi1
29 Sept 2025 10:10 AM IST
Shravasti: श्रावस्ती में महिलाओं के लिए मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम
x

श्रावस्ती: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में प्रदेश भर में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस क्रम में मिशन शक्ति टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम्य क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बरों (112, 1090, 181, 102/108, 1098, 1076, 1930 आदि), शासन की कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र तथा कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पम्पलेट्स वितरित कर सुरक्षा संबंधी सुझाव व जागरूकता संदेश भी प्रदान किए गए।

थाना नवीन मॉडर्न पुलिस द्वारा दुर्गा पंडाल झंझार में महिला,बालिका/छात्राओं को थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र व पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देकर, साइबर सुरक्षा, यौन उत्पीड़न रोकथाम तथा आत्मरक्षा के उपाय बताए।

थाना कोतवाली भिनगा मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा कोतवाली भिनगा में छात्राओं,बालिकाओं/महिलाओं के बीच संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति की उपयोगिता से अवगत कराया।

थाना हरदत्त नगर गिरन्ट मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा ग्राम मिर्जापुर में छात्राओं,बालिकाओं/महिलाओं के बीच संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति की उपयोगिता से अवगत कराया।

थाना इकौना मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा लालपुर खदरा में महिला,बालिका/छात्राओं को थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र, पुलिस कार्य प्रणाली व सुरक्षा अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

इसी क्रम में समस्त थानो की मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों,कस्बा, बाज़ारों, मंदिरों आदि स्थानों पर जाकर छात्राओं,बालिकाओं/महिलाओं को मिशन शक्ति की उपयोगिता से अवगत कराया तथा मिशन शक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किया गया।

इन सभी कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति 5.0 केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम है। जागरूकता चौपालों एवं जन-संवाद के माध्यम से श्रावस्ती पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी महिला या बालिका अज्ञानवश अपने अधिकारों से वंचित न रहे और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त कर सके।

Next Story