- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shravasti: सड़क...
उत्तर प्रदेश
Shravasti: सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल, पिता की हालत नाज़ुक
Tara Tandi
21 May 2025 5:59 PM IST

x
Shravasti श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में एक पिता और पुत्र मोटरसाइकिल से गाड़ी की बुकिंग करने के लिए निकले थे. इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया जिसको बचाने के चक्कर में पिता और पुत्र सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
पूरा मामला श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र का है जहां पर भंवरी भगवानपुर के रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद उम्र 50 वर्ष और उनके 14 वर्ष से पुत्र श्यामू गाड़ी की बुकिंग कराने के लिए निकले थे रास्ते में जाते समय अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया. कुत्ते को बचाने के चक्कर में दोनों मोटरसाइकिल से गिर गए. हादसे में लक्ष्मण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचाया जहां पर लक्ष्मण प्रसाद की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है.
क्षेत्रीय ग्रामीण के मुताबिक आवारा कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं.
TagsShravasti सड़क दुर्घटनापिता-पुत्र घायलपिता हालत नाज़ुकShravasti road accidentfather and son injuredfather in critical conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





