उत्तर प्रदेश

Shravasti: किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में किसानों को मिला सम्मान

Admindelhi1
24 Dec 2025 3:16 PM IST
Shravasti: किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में किसानों को मिला सम्मान
x

श्रावस्ती: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में ’’किसान सम्मान दिवस’’ का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान मिलेट्स अनाजों एवं कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाये गये है, जिसका अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ने अवलोकन भी किया। इस दौरान विभिन्न फसलों में बेहतर उत्पादन करने वाले जिले के कुल 56 किसानों को अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार किसानों की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत है, इसके लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों के हित में तमाम योजनाऐं चलाई जा रही है। इसलिए किसान भाई सरकार की योजनाओं से लाभ उठावें और वैज्ञानिक विधि से उन्नतशील खेती करके वे अपने खेतों में बेहतर उत्पादन करें जिससे उनकी आमदनी भी बढे और आर्थिक रुप से भी वे समृद्ध बनें।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह आधुनिक युग की खेती की सोच रखने वाले नेता थे। वे सदैव किसानों के हक और अधिकार के लिए प्रतिबद्ध रहे है। जिसके फलस्वरूप आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है, सम्पूर्ण अर्थ व्यवस्था किसानों के वजह से ही चल रही है, सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरन्तर तमाम योजनाओं का संचालन कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है।

किसान दिवस के अवसर पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक विधि से खेती करने हेतु किसानों को गुण भी बताये गये।

’’किसान सम्मान दिवस’’ के अवसर पर जनपद के विभिन्न ब्लाकों से आये किसानों एवं एफपीओ को सम्मानित भी किया गया। जिसमें जनपद के प्रत्येक ब्लाकों के कृषकों को उनकी उन्नत खेती हेतु पुरस्कृत किया गया। जिसमें जनपद स्तर पर कृषि विभाग अन्तर्गत 20, मत्स्य विभाग 06, उद्यान विभाग 06, पशुपालन विभाग 06 कुल 38 किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं विकास खण्ड स्तर पर कृषि विभाग के 05, मत्स्य विभाग के 04, उद्यान विभाग के 05, पशुपालन विभाग के 04 कुल 18 कृषकों को सम्मानित किया गया। इस प्रकार कुल 56 किसानों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक कृषि सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में कृषक बन्धु उपस्थित रहे।

Next Story