उत्तर प्रदेश

Shravasti: केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे, प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

Admindelhi1
13 Jun 2025 8:35 AM IST
Shravasti: केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे, प्रभारी मंत्री ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
x
गिनाई केंद्र से संचालित प्रमुख योजनाओं का क्रियान्वयन उसकी पारदर्शिता

श्रावस्ती: केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग/जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की गई। इस दौरान मा0 प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में देश ने मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की नीति ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ को केंद्र में रखकर निरंतर जनसेवा कर रही है। आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है चाहे वह डिजिटल इंडिया हो, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत या आत्मनिर्भर भारत अभियान।

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होने जनपद श्रावस्ती की भी विशेष रूप से चर्चा की और बताया कि यहां सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुआ है। जिससे जनपद श्रावस्ती को आकांक्षी जनपदों की श्रेणी से विकसित जनपदों की श्रेणी में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से जिले में कई विकासपरक योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं।

इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, मा0 विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, मा0 जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, भाजपा के जिला पदाधिकारीगण एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Next Story