- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shravasti: चोरी और...
Shravasti: चोरी और चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार

श्रावस्ती: पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद उत्तम व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण/निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के नेतृत्व में थाना को0 भिनगा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 186/2025 धारा 331(4),305(A) BNS व मु0अ0सं0 415/2025 धारा 331(4),305(A) BNS व मु0अ0सं0 416/2025धारा 331(4),305(A) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने के प्रयास में थाना भिनगा क्षेत्र के ग्राम प्रभुपुर में पुलिस मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ललकारते हुए फायरिंग किया तब प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज द्वारा आत्मसुरक्षा में की गई जबाबी फायरिंग से अभियुक्तगण, सलीम खां, पुत्र ताहिर खान, दद्दन लोनिया पुत्र बच्चू निवासी लोनियन पुरवा चन्द्रखा बुजुर्ग थाना सोनवा घायल हुए जिनको उपचार के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गयाIMG-20250917-WA0023तथा शेष अभियुक्त मुल्ला उर्फ राजेश पुत्र राजितराम निवासी लालपुर महरी लोनियन पुरवा थाना भिनगा, बाहिर उर्फ रवि चौहान मूल निवासी लक्ष्मनपुर कोठी थाना मल्हीपुर, वर्तमान पता असरौरा इटौंजा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच, दौलत अली पुत्र मंसूर अली निवासी भडौरा थाना गिलौला, सन्तोष सोनी पुत्र राम अछैवर सोनी निवासी लक्ष्मननगर थाना सोनवा जिला श्रावस्ती को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गए सभी अभियुक्तों के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अलग अलग चोरी के 1,31,000 रूपये नगद एवं चोरी के सोने व चांदी के आभूषण एवं 02 नाजायज 315 बोर तमंचा व 3 अदद खोखा कारतूस व 2 अदद जिंदा कारतूस व 3 अदद नाजायज चाकू एवं चोरी में प्रयुक्त 04 मोटरसाइकिल व 04 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना को0 भिनगा क्षेत्र में दिनांक 26-27.08.2025 की रात को ग्राम गोलउतपुर में वैजनाथ सिंह व सूरज कसौधन के घरों मे तथा दिनांक 30/31.08.2025 की रात ग्राम लवेदपुर में पाटेश्वरी प्रसाद मिश्रा के घर मे तथा दिनांक 22/23.04.2024 की रात की ग्राम गोड़रा में रहवर हुसैन के घरों में चोरी/नकबजनी की घटना हुई थी।
घटना का त्वरित अनावरण करनें हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग पुलिस व एसओजी टीम गठित की गई थी। जिनके द्वारा माल व अभियुक्तगण की पतारसी सुरागरसी की जा रही थी, जिसके क्रम में दिनांक 16/17.09.2025 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज मय पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम बीते दिनो हर रात को कोई न कोई घर चोरी का शिकार बना रहे थे। हम लोग इतना शातिराना काम करते थे, जिससे किसी को अता-पता नहीं चल पाता था, पूछताछ में उन्होंने बताया कि "हम लोग दिन में फेरीवाले की तरह मोटरसाइकिल पर गांव-गांव घूमते थे। मैं और मेरे अन्य साथी हर गांव की रेकी करते। हम देखते थे कि कौन सा घर गांव के बाहर है, कहां जंगल या खेत के पास सुनसान जगह है, और कहां रात में सेंधमारी आसान होगी, और कहां पर कितनी आसानी से खिड़की या दरवाजे से अंदर घुस सकते है। हम लोग ईट पत्थर घर में फेक कर घर में उपस्थित लोग की संख्या का पता लगाते थे, जिससे वहां चोरी की घटना आसानी से कारित कर सके।
अभियुक्तगणों ने आगे बताया, "हम रात को अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर निकलते। गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर मिलते, बाइक छुपाते, और फिर पैदल चलकर चिन्हित घर तक पहुंचते। एक बार घर में घुसने के बाद, हमारा काम चंद मिनटों का होता। गहने, नकदी, या जो भी कीमती सामान मिलता, बैग में डालकर फरार हो जाते हमारी चतुराई ऐसी थी कि गांव वालों को भनक तक नहीं लगती थी, लेकिन इस बार चोरी के माल बंटवारे करते समय पुलिस के द्वारा पकड़े गए।





