- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ट्रैक्टर चालक के सिर...

x
पढ़े पूरी खबर
मिर्जापुर जिले के प्रेमापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी गई। जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चुनार के अस्पताल ले जाया गया है।
वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी अजीत सिंह की चुनार कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में जमीन है। वह शनिवार सुबह ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह (45)के साथ जमीन की जोताई कराने पहुंचे। जोताई शुरू ही हुआ कि विपक्षी मौके पर पहुंचे खेत की जोताई करने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
जिसके बाद विपक्षियों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। बंदूक की गोली ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह के सिर में लगी। गोली चलने पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग पहुंचे। मौका पाकर गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गए। घायल को आनन-फानन उपचार के लिए चुनार के अस्पताल ले जाया गया।
सूचना के बाद चुनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चुनार रामानंद राय ने बताया कि जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली चली है। जिसका छर्रा एक व्यक्ति को लगा है। वह चुनार के एक अस्पताल में भर्ती है। उसका उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Kajal Dubey
Next Story