उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, हमलावर फरार

Admin4
21 July 2022 11:40 AM GMT
दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर, हमलावर फरार
x

अनिल शर्मा, आगरा: यूपी के आगरा (agra news) में गुरुवार को दिनदहाड़े बड़ी वारदात हुई है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में सरे बाजार एक बिल्डर (agra crime) को गोली मार दी गई। मामला जमीनों के विवाद का बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। बाजार में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिल्डर को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

जगदीशपुरा थाना अंतर्गत बोदला ईंट मंडी के पास 45 वर्ग गज जमीन को लेकर अशोक तोमर व प्रॉपर्टी डीलर राजीव गुप्ता के बीच विवाद था। गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे बोदला चौराहे पर बीएस काम्प्लेक्स में कुछ मीडिएटर्स के कहने पर मीटिंग आयोजित की गई थी। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और अशोक तोमर ने राजीव गुप्ता के ऊपर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली राजीव गुप्ता की गर्दन व एक सर में लगी है।

दिनदहाड़े हुई वारदात से बाजार में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने घायल को बोदला के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डर राजीव गुप्ता को पहले ही धमकी मिल चुकी थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।


Next Story