उत्तर प्रदेश

लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चली गोली, फिर हुई ये घटना!

jantaserishta.com
23 April 2022 10:00 AM IST
लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर चली गोली, फिर हुई ये घटना!
x

DEMO PIC

बदमाशों के साथ उनका विवाद शुरू हो गया.

भोजपुर: बिहार के भोजपुर में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर हुई फायरिंग में दो साल के मासूम की गोली लगने से मौत हो गई. मामला संदेश थाना क्षेत्र के देउआर गांव का है. बच्चे के पिता के मुताबिक, गांव के ही चन्द्रशेखर नामक एक बदमाश ने शुक्रवार को उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की. जिसका उन्होंने विरोध किया को बदमाशों के साथ उनका विवाद शुरू हो गया.

विवाद के बाद हथियार बंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें एक गोली दो साल के मासूम को जा लगी. जिससे उसकी मौत हो गई. गोलीबारी की इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो दोनों ही पक्षों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है और बच्चे को गोली किस पक्ष से लगी है ये अभी साफ नहीं हुआ है.
उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पूरी छानबीन में जुट गई है. वहीं, मृत बच्चे के पिता संजय कुमार की मानें तो गोली लगने के बाद बच्चे को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बच्चे के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story