- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिन दहाड़े दुकानदार की...
x
जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रविवार की सुबह भी एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली किसने और क्यों मारी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र सुरौली गांव निवासी सफदर इमाम (27) पुत्र मो. हसनैन रविवार की सुबह बरूई गांव आया हुआ था। वापस जाते समय करीब पौने दस बजे अज्ञात लोगों ने उसे गोली मारकर भाग निकले। सूचना पर गोसाईगंज थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने सफदर को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर भेजा। जबकि सफदर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सफदर की गोसाईगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि युवक को किसने और किसलिए गोली मारी अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है जांच पड़ताल चल रही है।
Tagsदिन दहाड़ेदुकानदारगोली मारकर हत्यादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story