उत्तर प्रदेश

आगरा में दुकानदार की आत्महत्या , इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर अपना दर्द किया बयां

Tara Tandi
5 May 2024 6:45 AM GMT
आगरा में दुकानदार की आत्महत्या , इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर अपना  दर्द किया बयां
x
आगरा : आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खुदकुशी करने वाले दुकानदार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में पूर्व प्रधान समेत कई लोगों पर उत्पीड़न और 20 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। सुसाइड नोट पढ़ने और वीडियो देखने के बाद परिजन में आक्रोश है।
ताजगंज के देवरी गांव निवासी दलवीर सिंह की भरतपुर में कास्मेटिक की दुकान थी। दलवीर का शव शुक्रवार सुबह 5 बजे घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही। शनिवार को दलवीर की इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो देखा गया।
परिजन ने बताया कि खुदकुशी से पहले दलवीर ने वीडियो बनाया है। कहा कि मुझे गांव के पूर्व प्रधान, उसकी पत्नी समेत गांव के अन्य लोगों ने खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। आरोपियों से उसके 20 लाख रुपये लेकर अनाथ हो रहे उसके बच्चों और पत्नी को दिला दें। अब वह आरोपियों का उत्पीड़न नहीं झेल पा रहा है। शुक्रवार को घर आते समय उसे किसी ने बाइक लहराकर टक्कर मार दी थी।
Next Story