- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कुट्टू का आटा खाने से...
उत्तर प्रदेश
कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने के मामले में दुकान सील, 4 हिरासत में
SHIDDHANT
16 Feb 2026 9:50 PM IST

x
Noida नोएडा: वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने के मामले में पुलिस और खाद्य विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दुकान सील करके चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोमवार को एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि सुपरटेक इकोविलेज-3, रॉयल कोर्ट सोसाइटी और हिमालय प्राइड सोसाइटी में रहने वाले कई लोगों की तबीयत कुट्टू का आटा खाने के बाद अचानक खराब हो गई है।
सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग को अवगत कराया गया। खाद्य विभाग की टीम के सुरक्षा अधिकारी ने थाना बिसरख में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने प्रभावित सोसाइटियों में स्थित किराना दुकानों की जांच शुरू की। जांच के दौरान सुपरटेक इकोविलेज-3, रॉयल कोर्ट सोसाइटी, और हिमालय प्राइड सोसाइटी में स्थित कई दुकानों से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए गए। जांच में अनियमितता पाए जाने पर रॉयल कोर्ट सोसाइटी स्थित ‘प्रशांत जनरल स्टोर’ को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
दुकान संचालकों से पूछताछ में पता चला कि कुट्टू का आटा ग्राम चिपियाना स्थित ‘एचडी स्पाइसेस’ नामक फर्म से खरीदा गया था, जिसका गोदाम चिपियाना बुजुर्ग में संचालित है। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ चिपियाना बुजुर्ग स्थित गोदाम पहुंची और वहां भी जांच की गई। जांच में अनियमितताएं मिलने पर गोदाम को भी सील कर दिया गया। मौके से गोदाम मालिक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य विभाग ने बताया कि अन्य दुकानों से लिए गए सैंपल की जांच प्रक्रिया जारी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कुट्टू का आटा खाने के बाद अस्वस्थता महसूस हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें और संबंधित जानकारी प्रशासन को दें। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और खाद्य विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थ बेचने वालों में खौफ का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsग्रेटर नोएडाकुट्टू आटाबीमारपुलिस कार्रवाईखाद्य विभागहिरासतदुकान सीलjantasamachar newsHindi newssamacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





