- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जूता व्यापारी ने...
उत्तर प्रदेश
जूता व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी के सामने जहर निगला, पत्नी की मौत
Deepa Sahu
9 Feb 2022 12:08 AM IST

x
बड़ी खबर
यूपी: बागपत,जूता व्यापारी ने फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी के सामने दुकान पर जहर निगल लिया। यह देखकर पत्नी ने भी जहर खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि व्यापारी की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठाया है।
यह है मामला
मूलरूप से रमाला थाना क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय राजीव तोमर बड़ौत शहर के सुभाष नगर में रहते हैं। पांच साल से बावली रोड पर जूते की दुकान के साथ होलसेल का भी काम करते हैं। मंगलवार दोपहर वह दुकान पर फेसबुक पर लाइव हुए और व्यापार के संबंध में आर्थिक परेशानी की बात करते हुए जहर निगल लिया। इस दौरान वहां मौजूद पत्नी पूनम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही। इसके बाद पूनम ने भी जहर निगल लिया, लेकिन तब लाइव कट चुका था।
🚨Trigger Warning🚨
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) February 8, 2022
"मोदी मेरी मौत का जिम्मेदार बनेगा"
ये कहते हुए बागपत के जूता व्यापारी राजीव तोमर ने फेसबुक लाइव पर जहर खा लिया. इसके बाद पत्नी ने भी जहर खा लिया. पत्नी की मौत हो गई है, पति ICU में भर्ती है. कारोबारी ने कहा- "मोदी छोटे दुकानदारों और किसानों के हितैषी नहीं" pic.twitter.com/gH7KKVIpsm
Next Story





