उत्तर प्रदेश

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर मिला चौंकाने वाला सामान

Admin2
13 Jun 2022 12:25 PM GMT
प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर मिला चौंकाने वाला सामान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने करेली के जेके आशियाना स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चार घंटे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के करेली स्थित घर से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इनमें अवैध असलहों से लेकर पोस्टर, झंडे व अन्य कागजात शामिल हैं। कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं, जिनमें न्यायालय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। अफसरों का कहना है कि इन्हें जावेद पर दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

रविवार को जब जावेद का मकान जमींदोज किया जाना था तो कार्रवाई से पूर्व घर का सामान अधिकारियों ने हटवाया। इस दौरान अफसरों को घर से दो तमंचे मिले। इसके अलावा आपत्तिजनक पोस्टर व झंडे भी बरामद हुए।
सोर्स-amarujala
Next Story